prem divas लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
prem divas लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मैं, मोहब्बत ही मोहब्बत हूँ ......मोहब्बत की कसम

बुधवार, फ़रवरी 8 By मनवा , In


पिछली  रात , सुनसान सड़कों पे इक़ आकृति सी दिखाई दी | करीब जाने पर देखा | वो सुर्ख लिबास में थी | उसके हाथ में बहुत से सुर्ख गुलाब थे | लेकिन मुरझाये हुए | कुछ ग्रीटिंग कार्ड्स भी ...मैंने ही बात शुरू की | कौन हो तुम ? वो मुझे देख मुस्काई | उसके मुस्काने से ही उसकी सुन्दर आखें डबडबाई | वो और भी सुन्दर दिखाई दी मुझे | धीरे से बोली | मैं मोहब्बत हूँ | सिर्फ मोहब्बत...और ये सूखे गुलाब ? ये सब उस बरस के हैं | उस बरस सभी प्रेमियों ने " प्रेम -दिवस " नामक कोई त्यौहार जैसा कुछ मनाया था | { जैसे आजकल मोहब्बत लव जैसा कुछ हो गयी है } उस दिन लव सुबह शुरू होकर शाम को खतम हो गया | और सभी प्रेमी ये सुर्ख गुलाब सड़कों पे फैंक गए | मैं हैरान हूँ | प्रेम के लिए इक़ दिन क्यों ? क्या ये सभी प्रेमी मोहब्बत के मायने समझते हैं ? मैंने बीच में उसे टोका -- तो तुम ही कहो क्या है मोहब्बत ? कैसे शुरू हुई ? कब हुई ? कैसे कोई जाने ? कैसे की जाती है ? कब तक रहती है ? 
वो सुर्ख लिबास वाली आकृति धीरे धीरे चलने लगी | और कहने लगी | जिस पल कोई बादल का टुकड़ा चुपके से , धरती के टुकड़े को भिगो गया | मैं मिट्टी में मिल कर महकने लगी | जिस पल कली , फूल बन रही थी कोई उसमे रंग और खुश्बू भर रहा था | उस पल मैं ही तो सांस  ले रही थी | जब गुलाब धीरे धीरे सुर्ख हो रहे थे और दिल धड़कना  सीख रहा था | उस पल से मैं साथ हूँ सबके | 
इतनी बड़ी दुनिया में हजारों चेहरों के बीच कोई इक़ चेहरा जब तुम्हे भाने लगे | जिसके ख्याल से तुम्हारा दिल धड़कने लगे | जिसकी हर बात आपको , आपसे जुदा करने लगे | जिसके लिए तुम्हारे मन में अहसासों का कलश भरने लगे | और ये अहसास आखों के रस्ते छलकने लगे | आसूँ  गालों पे आकर ढलकने लगे | जो दिल ही दिल में खिंचने लगे | जिसे तुम सौ बार भुलाओ और वो उतना ही करीब होने लगे | हवाओं में उसके होने की खुश्बू आने लगे | आखों में नमी रहने लगे | मन की दहलीजों पे आहट होने लगे | होंठ , चुप होजाए |  मगर आखें बोलने लगे | कोई सर्दी में धूप सा और गर्मी में शाम सा लगने लगे | बिन बरसात भिगोने लगे | उस पल समझ लेना तुम्हे किसी से मोहब्बत हो गयी है | 
लेकिन सावधान ...........मेरे होने पर कभी संदेह मत करना | मेरे होने की वजह मत तलाशना | मैं देह से परे हूँ इसलिए देह में कभी मत तलाशना | कुछ हाथ नहीं आएगा | ज्ञानियों की किताबों के पन्ने मत उलटना | कवियों की कविताओं में नहीं हूँ मैं | तर्क , मत करना मेरे होने पे | अपनी जरूरतों को मेरा नाम  दे कर किसी को  मत छलना | 
कोई इक़ दिन नहीं मेरा ..ना इक़ साल ....ना इक़ जनम ..मौत पर भी मेरी कहानी ख़तम नहीं होती | सदियों से हूँ और सदियों तक रहूगी | हाँ ..लेकिन जो मुझे छू कर देखना चाहते हैं | जो  अपनी मुठ्ठी में मुझे कैद कर लेना चाहते हैं | मैं वहाँ  से चुपचाप उड़ जाती हूँ | और उन्हें कभी पता भी नहीं चलता | मैं बड़ी अजीब सी शै हूँ | आजतक मेरा रहस्य कोई नहीं जान पाया | लेकिन मैं सभी के राज  जानती हूँ | किस दिल को , किसके लिए बनाया गया है | कौनसा  हिस्सा किस का है | कौनसा  टुकड़ा  कहाँ  जोड़ा जायेगा |  किस बंद दरवाजे पे दस्तक देनी है |  किस मकान से चुपचाप  निकल जाना है | ये सब मैं ही जानती हूँ | ये सारी कायनात  मेरे दम से  चलती है | किस को किसके लिए  जमी पे बुलाया गया है |मुझे  सब पता  है |  मेरे लिए देश , सीमा , काल  सरहदे . उमर  मायने नहीं  रखती | मैं  होती हूँ तो बस हो ही जाती हूँ | किन   बिछड़े हिस्सों  को जोड़ना है | किन  अधूरे  किस्सों  को पूरा  करना है | किस रूह का , किस रूह से | किस जिस्म का किस जिस्म से सदियों का नाता  है | ये  रहस्य सिर्फ मैं जानती हूँ |  मुझे पता है | मैं लम्हों में रहती हूँ | जिस पल दो लोग पूरी शिद्द्त , ईमानदारी , सच्चाई  से , खुद को भूल के  मुझे महसूस  करते है | मैं उस पल उनके बीच  होती हूँ | 
सही- गलत , सच -झूठ , पाप - पुण्य , पाबंदियाँ , बंदिशों  से दूर  है मेरा  बसेरा  | कठोर  इतनी की सारी दुनिया का मुकाबला कर लूँ | कोमल इतनी की सांसों की भाप से मुरझा  जाऊं | किसी के  प्यार से मारे गए  हजार  तीर  सह जाऊं तो किसी की  आखं में बेरुखी  की झपक  से ही मर जाऊं | जितने भी पहाड़  देखते हो ना ..उन्हें कभी पत्थर मत कहना | वो   बहुत कोमल अहसास हैं |  जो सदियों से किसी की राह  तकते हैं | जब  कोई प्रेम से छू लेता  है|  तो वो पत्थर ,  फूल बन जाते है | महकने  लगते हैं | जब  मेरी आखें  दर्द से भर जाती है|  तो नदियाँ  बन जाती है | दर्द जब जलाने  लगता है तो मैं  सागर को रेगिस्तान  में बदल देती हूँ | फिर भी मैं ,  खतम नहीं होती रेत के कणों में मुस्काती हूँ |  मैं रेगिस्तानों में मरूद्यान  खिलाती हूँ | और नागफनी  पे लाल  फूल ...बदले में कुछ  नहीं मांगती | रुकती नहीं कहीं | ठहरती नहीं कभी | 
मैं  पत्तियों में हरापन बन कर और तुम्हारी देह में लहू बन कर बहती हूँ | मुझे  डालियों से  तोड़े गए  गुलाबों में , ग्रीटिंग कार्डों या मंहगे  तोहफे  में मत खोजना | मुझे  सिर्फ महसूस करना | आखें बंद करके | जिस पल  कोई तुमसे  से होकर गुजरने लगे |  तुम उसे सोचो और वो झट से पास आ बैठे | उसका ना  होना भी होना लगे | भरी दुनिया में  कोई तुम्हे तन्हा  करने लगे | उस पल समझ लेना | तुम्हे  मोहब्बत  हो गयी है |  जितनी बार , जितना महसूस करोगे , उतनी बार ही पा लोगे मुझे | क्योकिं  मैं, मोहब्बत ही मोहब्बत हूँ ......मोहब्बत की कसम | 

तू ना पहचाने तो है ये तेरी नज़रों का कसूर --------

शनिवार, फ़रवरी 19 By मनवा , In

आज  बहुत दिनों बाद आप सब से मुखातिब हूँ   प्रेम दिवस  भी चला  गया  और  बसंत  पंचमी  भी , लेकिन मैं आपको  शुभकामनाये  देती हूँ  की आप सभी के जीवन में  हमेशा  बसंत  रहे और प्रेम  भी महकता  रहे  दोस्तों कल इक अहसास  ने मुझे  नींद से उठाया  और कहा  मैं  जा रहा  हूँ  मैंने पूछा कौन हो तुम  और कहाँ  जा रहे हो  ? उसके हाथों  में कुछ  मुरझाये  लाल गुलाब  और कुछ  कार्ड्स  थे  कहने लगा  मैं प्रेम हूँ  वेलेंटाइन  डे के बाद  प्रेमियों ने  ये गुलाब  और कार्ड्स  रास्ते  पर फेंक दिए  है  उन्हें  लगता  है मैं इन कार्ड्स  , गुलाब  और  महंगे  गिफ्ट्स में रहता  हूँ और इक दिन  प्रेम दिवस  मना  कर वे अब मुझे  अगले  साल  ही याद  करेगे  तो मुझे जाना होगा
मैंने  उस मासूम से अहसास  को प्यार से अपने पास  बैठाया  और कहा  तुम  कहीं नहीं जाओगे  तुम इन निर्जीव  कार्ड्स , गुलाब और महंगे  तोहफों  में नहीं रहते  तुम रहते हो  लोगों के मन में साँसों में  धडकनों में  और वे अपने प्रेम को इन माध्यमों  से व्यक्त  करते है  तो अगले ही पल  वो अहसास तपाक से  बोला   जब मैं मन में बसता  हूँ तो प्रेम का इक दिन  ही क्यों ? हर दिन क्यों नहीं ? वो  आगे  कहने  लगा इस धरती की रचना तो इश्वर ने बड़े ही प्यार से  की  थी और  मुझे  इसलिए यहाँ भेजा था  की इंसानों की बस्ती में  प्यार पलता  रहे लेकिन तुम इंसानों  ने दरअसल मुझे  महसूस करना  ही बंद  कर दिया मैं हमेशा से ही तुम्हारे अंतर्मन में था तुम मुझे बाहर  खोजते रहे तुमने मेरी  आवाज सुनना  बंद कर दी मैं हर युग  में था और रहूगां  तुमने  मुझे पहचाना  ही नहीं वो अंतर द्रष्टि  ही तुममे  नहीं है जो मुझे  खोजे  मैं तुम्हारे भीतर भी हूँ और बाहर भी फिर भी तुम मुझसे इतने अनजान क्यों हो ? अछूते क्यों होतुम्हे अब वस्तुओं  से प्रेम हो गया है   मैंने देखा  है लोगों ने अपने अपने  लक्ष्य निर्धारित  कर रखे है किसी  को अपने करियर  से प्रेम है किसी को अपनी कार से किसी को अपने महंगे मोबाईल जान से  ज्यादा  प्यारे हैं  किसी को अपनी  नौकरी  में  राधा  नजर  आती  है  कोई फेसबुक   पर दोस्ती करने  के जूनून  से ग्रस्त  है तुम लोगों ने प्रेम के नए नए खिलौने  खोज  लिए हैं  
तुम लोगों ने  प्यार  को अनुभव करना बंद कर दिया  तो प्यार ने भी तुम्हे छूना बंद कर दिया कोई विरला अगर  प्रेम में  डूबा दिख जाता  है तो तुम समझदार लोग उसे पागल ,  मूर्खया मनोरोगी कहने लगते  हो  कितने खोखले  हो गए है तुम लोगो  के विचार ,तुम्हारी आखों में  किसी पराये के लिए आसूं  क्यों नहीं आते ?तुम्हारा  दिल  क्या  किसी के लिए रोता  है ? नहीं  रोता  , तुम लोगो ने अपनी जरूरतों  अपनी सुविधा  और स्वार्थ  के रिश्ते  बनाए है  और उसे प्रेम  का नाम  दिया  है  बंद कर दो ये पाखंड   प्रेम का अकाल  है इस धरती  पर  लेकिन  तुम लोग  प्यार करते ही नहीं  उसे अनुभव  नहीं करते  किसी के अहसास तुम्हे भिगोते  नहीं कोई अगर भाग्य  से प्यार  करने वाला  मिल जाए तो  तुम  उस पर अविश्वास  करते हो उसे स्वीकार  नहीं करते  यदि  तुम इंसानों  ने प्रेम  को गले  नहीं लगाया  , उसे सम्मान    नहीं दिया उसे सहेजा  नहीं संभाला  नहीं  उसे मनाया  नहीं तो   प्रेम   हमेशा  के लिए  तुम्हारे जीवन  से चले  जाएगा और जब  प्रेम  इक बार चले जाता  है तो रिश्ते  गुलदानों  में रखे उन फूलों  की तरह  हो जाते है जिनसे  खुशबु  उड़  चुकी  हो उस अहसास  ने आगे कहा  की प्रेम की पहचान  जिस दिन  हो जायेगी  उस दिन  प्रेम को किसी  वेलेंटाइन  डे  की  आवश्यकता  नहीं पड़ेगी ना उसे गुलाब  ना कार्ड्स  ना महंगे  तोहफे  ना देह  पर  अपने प्रेमी  का नाम  गुदवाने  की जरुरत  पड़ेगी  प्रेम जब साँसों में धडकनों में  बसता है तो पूरी कायनात   महकती  है  मैं  तुम्हारे  अन्दर ही हूँ   तू ना पहचाने  तो है ये तेरी नज़रों  का कुसूर    दोस्तों   उस अहसास  को मैंने तो  अपने मन  में बसा   लिया   और  उसे  जाने  नहीं दिया   क्या  आपने  अपने  प्रेम को  पहचाना  है ?